ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की दो दिवसीय बैठक आयोजित

4a1b27929661
रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय 

 डीडीयू नगर(चन्दौली):——ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर का 31 वी° केंद्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर को रेलवे सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम के पूर्व वृक्षारोपण किया गया।रेलवे के उन शहीदों की याद में शाहिद बेदी पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया। 
इस दौरान ईसीआरकेयू के केंद्रीय महामंत्री काॅमरेड एस एन पी श्रीवास्तव ने कहा कि एक सदस्य को 500 सदस्य के वोट की शक्ति होती है।

उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की कुल संख्या संपूर्ण भारतवर्ष में 3,04,143 है। जिसमें सर्वाधिक ग्रुप सी के 2 लाख 48 हजार 895 पद खाली हैं जिसमें संरक्षा कैटेगरी के तहत 53,178 पद खाली है।नित्य रेलवे लाइनों का विस्तार दोहरी लाइन से तीसरी लाइन ,नए – नए खंड बन रहे हैं, रेल खंड का विद्युतीयकरण हो रहा है, नए-नए पदों का सृजन किया जा रहा है ।

इससे साफ पता चलता है कि काम का बोझ बहुत अधिक है और उसके बाद भी कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ी है। पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो रही है आगामी चुनाव से पहले सरकार को नोटिस भेज दी जाएगी। केंद्रीय अध्यक्ष काॅमरेड डी के पांडेय ने कार्यरत युवा पीढ़ी के कर्मचारी के लिए बुढ़ापे के सहारे के रूप में नई पेंशन स्कीम समाप्त कर सभी को समुचित पुरानी पेंशन देना स्वीकार करने की रेल मंत्रालय से मांग रखी।

 मिथिलेश कुमार पी एन एम प्रभारी डीडीयू मंडल ने कहा कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन के सभी मंडलों के केंद्रीय परिषद सदस्य एवं शाखा सचिव इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यूनियन के नीति निर्धारण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। मोक्ष एवं ज्ञान की धरती गया में कोई भी सम्मेलन निर्णायक स्तर पर जरूर पहुंचता है। आज नई पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की ओर एक और सकारात्मक कदम बढ़ाएगी। विभिन्न शाखाओ के शाखा मंत्री ने अपनी -अपनी शाखा के अंतर्गत आने वाली समस्याओं को बखूबी रखा है उसे पर अवश्य अमल करवाया जाएगा ।

इस दौरान केदार प्रसाद, रमेश चंद्र, बीबी पासवान, भैया लाल, सुल्तान अहमद, श्री राम सिंह, रामप्रवेश प्रसाद, मुकेश सिंह, एसपी सिंह, संजय कुमार शर्मा, अरविंद कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, उत्तम कुमार उपाध्याय, अवधेश कुमार, अजीत श्रीवास्तव, बीके चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *