गरीबों की निःस्वार्थ की गयी मदद ही सच्ची पूजा है : सीओ रघुराज

b2ade1c38ba2
चंदौली,
सकलडीहा l क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन और पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी अरविंद डिसिल द्वारा लगभग सौ गरीबों,जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया गया।साथ ही  सभी को सुक्ष्म जलपान भी कराया गया।


फोटो: सीओ कार्यालय पर जरूरत मंदों को कंबल वितरण करते हुए सीओ रघुराज व अन्य


कंबल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीओ रघुराज ने बताया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है। जरुरतमंदों,गरीबों की सच्चे दिल से नि:स्वार्थ की गयी मदद सच्ची पूजा है l जैसे भगवान भक्तों की भावना के भूखे होते है l वैसे ही छोटी सी आस की पूर्ति होने पर गरीबों जरुरत मंदो के चेहरे खिल जाते है l गरीबों की मदद करने मात्र से प्राप्त अनुभूति अति सूखदायक व प्रेरणास्रोत होती है l



उन्होंने पत्रकार संगठन के पहल पर समाजसेवी द्वारा किया गया योगदान का काफी प्रशंसा किया । वहीं उपजा के अध्यक्ष चन्द्रजीत पटेल व संरक्षक आशीष विद्यार्थी ने कहा कि पत्रकार समाज सेवा की भावना से लोगों की मदद के लिये सदैव तत्पर रहता है। वही वरिष्ठ पत्रकार सरवन राय शीध्र ही उपजा के बैनर तले नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा कैंप शिविर लगाने की बात कही l

इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, समाजसेवी अरविंद डिसिल, सुमीत विक्की, सरवन राय, अमित कुमार, पुनवासी यादव, सत्यनारायण प्रसाद, अनिल सेठ, ज्ञानेन्द्र सिंह, हलीम हासमी,अजय सिंह राजपूत, चन्द्रशेखर राय,उदयभान यादव, संजय पाल सहित अन्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन अरविंद पटवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *