चंदौली मे सीएचसी पर एएनएम की बैठक संपन्न

डिलीवरी व टीकाकरण को लेकर की समीक्षा,
लापरवाही बरतने पर जवाबदेही की चेतावनी।
चंदौली,07अगस्त। जिले के सकलडीहा सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय यादव की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक हुई।जिसमें डिलीवरी सहित टीकाकरण को लेकर समीक्षा की गई।इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने शासन के मंशा अनुरूप लोगो चिकित्सकीय सुविधा दिलाने पर बल दिया। वहीं लापरवाही बरतने पर जवाबदेही की चेतावनी दी।
उन्होंने एएनएम से डिलीवरी की प्रगति के साथ ही टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही प्रसव के दौरान लाभार्थी के खाते में भेजे जाने वाले सहायता राशि को तय समय मे ट्रांसफर करने को कहा। बारिश के दिनों में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में लोगो को जागरूक करने को कहा। शासन जरूरतमंदों और गरीबो के लिए विभिन्न सुविधाए उपलब्ध करा रही है।ऐसे में हमसभी का यह दायित्व है कि इसका लाभ हर जरूरतमंद को मिले।
इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.संजय यादव, रजनीकांत राय, शाहिद आलम अंसारी सहित चिकित्सक और एएनएम रही।

