चंदौली से हज के लिए रवाना होंगे 52 हाजी-दिलनवाज

29 अप्रैल से शुरू होगी रवानगी, हाजियों को 81,650 रुपए जमा करना होगा
चन्दौली। हज कमेटी आफ इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने एक सर्कुलर जारी कर पूरे भारतवर्ष से सभी जिलों के लिए मास्टर हज ट्रेनर का चयन किया है. हज ट्रेनर के लिए जनवरी में ऑनलाइन टेस्ट व इंटरव्यू का आयोजन लखनऊ में किया गया था, जिसमें सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इसके बाद फरवरी के महीने में सभी चयनित हज ट्रेनरों के लिए मुंबई में 2 दिन के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया.
ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू और ट्रेनिंग के बाद चंदौली जिले से मोहम्मद दिलनवाज का चयन किया गया. हज ट्रेनर दिलनवाज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चंदौली जिले से हज 2025 के लिए कुल 52 हाजी मक्का व मदीना के लिए जाएंगे. हज ट्रेनर दिलनवाज ने आगे बताया कि लखनऊ से हाजियों की रवानगी 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगी.
उत्तर प्रदेश राज्य समिति ने सभी जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों को और हज ट्रेनरों को यह निर्देश दिया है कि 2 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 के बीच में ट्रेनिंग और टीकाकरण के कार्यक्रम आयोजित कर लिए जाए. हज ट्रेनर दिलनवाज ने यह भी बताया कि हाजियों को समय-समय पर हज कमिटी द्वारा जारी सभी गाइडलाइन पहुंचाई जाएगी और उन्हें हज पर रवानगी से पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी.
जिससे कि हाजियों के सफर में आसानी हो सके. हज ट्रेनर दिलनवाज ने सभी हाजियों से यह अनुरोध किया है कि जिले में आयोजित होने वाले सभी ट्रेनिंग प्रोग्राम में शिरकत करें. चंदौली से जाने वाले सभी हाजियों को 65,050 रुपया आखिरी किश्त जमा करना है और कुबार्नी का 16,600 अलग से जमा करना है, आखिरी किश्त जमा करने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2025 है,
यह पैसा भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ही जमा होंगे। यदि कोई हाजी ऑनलाइन या नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसा जमा करना चाहता है तो उसको हज कमेटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक पर जाकर जमा कर सकता है।

