चोरी छिपे शराब बिक्री पर महिलाओं ने किया विरोध, बीट उपनिरीक्षक व आरक्षी लाइन हाजिर ।

6e481cb1e33e

सकलडीहा (चन्दौली) : ओड़वली गांव में शुक्रवार को सुबह एक युवक शराब के नशे में नहर में डूब रहा था। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। घटना को लेकर गांव की महिलाओं ने गांव में चोरी छिपे शराब की हो रही बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध जताया। कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर तत्काल 02 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा बीट उपनिरीक्षक व आरक्षी को लाइन हाजिर कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित है ।



सकलडीहा कोतवाली के बाहर खड़ी महिलाएं व ग्रामीण

कोतवाली क्षेत्र के ओड़वली गांव में पिछले कई दिनों से चोरी छिपे कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिया। बाबजूद कोई कार्रवाई नही हुई। सुबह गांव का एक युवक शराब की नशे में नहर में डूब रहा था। युवक को डूबते आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक की जान बचाया। घटना की जानकारी होने पर गांव की महिलाओं ने गांव में अवैध रूप से शराब की हो रही बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध जताया। अंत में कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया।
अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह का वक्तव्य सुनने के लिए 👉 YouTube पर क्लिक करें ।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल 02 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा बीट उपनिरीक्षक व आरक्षी को लाइन हाजिर कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *