समस्या का समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण हो: एसपी

716dee89ae59
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त कुल 16 जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण का किया गया प्रयास

अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही किया जाएगा निस्तारण

चन्दौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बुधवार को जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

फोटो: फरियादियों की समस्या सुनते पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ. अनिल कुमार 


 जनसुनवाई के दौरान कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें पारिवारिक सम्बंधी विवाद 01, भूमि विवाद सम्बंधी 04,साइबर सम्बंधी 05 एवं अन्य 06 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।



पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *