चंदौली पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को भेजा जेल

3a996281c5d8
दो मोटर साइकिल से दो बोरे में 10 किग्रा नाजायज गांजा लेकर जा रहे थे बेचने 

चंदौली,चकिया। थाना क्षेत्र के वनभीषमपुर तिराहा से शनिवार को दो मोटर साइकिल से दो बोरी मे 10.351 किग्रा गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है।

फोटो : थाना चकिया पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार पांचों गांजा तस्कर 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस मादक पदार्थों की अवैध शराब व गांजा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने शनिवार को वनभीखमपुर तिराहा से दो मोटर साईकिल से दो बोरे में 10.351 किग्रा गांजा के साथ घनश्याम राजभर पुत्र भुल्लन राय,छोटू राय पुत्र मुल्लन राय निवासीगण थाना चैनपुर जिला भभुआ कैमूर बिहार, सोनू कुमार पुत्र मुन्नीपाल सिंह निवासी ग्राम धौरी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, मो0 आरिफ पुत्र अलीहसन निवासी बेलखरा श्रीरामपुर थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर, हरिहर यादव पुत्र स्व0 रामचरन यादव निवासी मुजफ्फरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 132/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया कि गिरफ्तार पांचों गांजा तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दोनो बोरी मे रखा हुआ गांजा हम लोगो का ही है जिसे हमलोग बराबर बराबर पैसा लागकर खरीदते है व बेचते है जो भी मुनाफा होता है उसे बराबर बराबर बांट लेते है
इनके कब्जे से दो मोटर साइकिल UP63AA8813 बजाज डिस्कवर 
व UP63AU6536 स्प्लेण्डर प्लस तथा 
चार मोबाइल- REALME-2, OPPO, VIVO बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *