दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सास व ससुर को जेल

627fbb0740ff
बीते शुक्रवार की सुबह बहन का फंदे से लटकता मिला था शव 

भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कार्यवाई का किया था मांग 

चंदौली। जनपद के बलुआ थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित तीन आरोपी पति, सास व ससुर को शनिवार को उसके घर नैढी से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।



बता दें कि बीते शुक्रवार को सुबह नैढी गांव निवासी सुदामा यादव की पत्नी गौरी यादव की कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतका गौरी यादव का भाई वादी मुलायम यादव पुत्र स्व0 सुग्रीव यादव निवासी ग्राम सरौली थाना बलुआ द्वारा बलुआ थाने पर  सूचना दिया गया कि उनकी बहन उपरोक्त को उसके ससुराल वाले घूरेलाल पुत्र सुदामा यादव (पति) ,सुदामा यादव पुत्र अज्ञात (ससुर) रमावती देवी पत्नी सुदामा यादव (सास) और ममता देवी पुत्री सुदामा यादव (ननद) समस्त निवासीगण ग्राम नैढी थाना बलुआ द्वारा दहेज की मांग किया जा रहा था। दहेज ना मिलने पर प्रताड़ित करते हुए मारकर मृत्यु कर दिया गया है।

वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0- 135/2024 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत कर वांछित अभियुक्तगण उपरोक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पति सास व ससुर उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका के पति सास ससुर को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। वहीं ननद ममता की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *