चंदौली पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोर को भेजा जेल

Uncategorized
07 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद 

चन्दौली– जनपद की पुलिस ने रविवार को दो मोटरसाइकिल चोरों को जेल भेज दिया है। वहीं चोरी की सात मोटरसाइकिलो को बरामद कर सीज कर दिया है।



पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के लगातार अभियान चलाकर नकेल कस रही है। जिसके क्रम में चंदौली जनपद की थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा 07 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि  मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 02 व्यक्ति राबर्टसगंज से तिवारीपुर होते हुए मधुपुर की तरफ चोरी की मोटर साइकिल लेकर आ रहे है। सूचना पर चेंकिग के दौरान दोनो व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर मझगांवा नहर पुलिस व शमशेरपुर मोड़ पर घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त आकाश पुत्र उपेन्द्र उम्र 18 वर्ष व संजीत कुमार पुत्र संजय कुमार निवासीगण ग्राम अकधोर थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष द्वारा बताया गया कि अभी 05 चोरी की मोटरसाइकिल को ग्राम जयमोहनी पोस्ता वन विभाग की चौकी जरलहवा के पीछे जंगल में छिपाकर रखा गया है। 

कुल सातों मोटर साइकिलो की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 83/2024 धारा 317(2)/ 317(4)/317(5)/319(2)/ 318(4) BNS पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है और वहां से जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *