प्रदर्शन और जनसभा कर शासन प्रशासन पर लगाया गम्भीर आरोप
चंदौली,02अगस्त ! अजय प्रजापति के हत्यारे को गिरफ्तार करो, मनसा देवी को न्याय दो, 50 लाख रुपए मुआवजा दो,मनसा देवी को नौकरी की गारंटी करो आदि नारा लगाते हुए भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन ,अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में सकलडीहा सधन क्षेत्र से जुलूस निकालकर बाजार मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय सकलडीहा पर एकदिवसीय धरना व सभा कर पांच सूत्री मांग पत्र सकलडीहा उपजिला अधिकारी को सौंपा।
बताते चलें कि बीते 6 जुलाई को धीना थाना क्षेत्र के कर्जरा गांव में अजय प्रजापति की उनकी भूमिधरी जमीन से रास्ता मांग रहे दबंगों ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस की तत्परता से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। परन्तु आज तक मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तत्काल गिरफ्तारी व परिजनों को न्याय नहीं मिला तो भाकपा माले आंदोलन को तेज करते हुए जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ेगी।
सभा को संबोधित करते हुए भा कपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि कर्जरा में नौजवान अजय प्रजापति की फरसा से काटकर की गई हत्या सामंती जुल्म को दर्शाता है यह हत्या सकलडीहा राजस्व विभाग की अनदेखी का नतीजा है जलकल के लिए जमीन की पैमाइश कर रहे राजस्व विभाग को पता चल गया था कि सरकारी नाली पर कब्जा कर आरोपी जबरदस्ती भूमि धरी से रास्ता मांग रहे थे।
तीन दशक पहले भी इस गांव के हवलदार नाई को सामंतों ने गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। सामंती विचार को आगे बढ़ा रही भाजपा की योगी सरकार अपराधियों के बल पर सत्ता में बनी हुई है। योगी सरकार नजूल की जमीन पर विधानसभा में विधेयक ले आकर एक बार पुनः साबित कर दिया कि बुलडोजर अब गरीबों के घरों को तोडकर जमीदोज कर दिया जाएगा।
धरने में रमेश राय, उमानाथ चौहान, श्यामदेइ, प्रमिला मौर्य, अनिल यादव, तेजू राय, सारनाथ, लल्लन प्रजापति, रीना देवी, फूलमती देवी, मनसा देवी, प्रभावती देवी, दुर्गावती, कुमरावती, सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल रहे।
अध्यक्षता कामरेड कृष्णा राय व संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया।