अनियंत्रित ट्रेलर नें कार मे मारी जोरदार टक्कर,उड़े परखचे

दुर्घटना
चंदौली,
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर इलाके में पङाव से पीडीडीयू नगर को जाने वाली ग्रांड ट्रंक रोड पर शुक्रवार को सुबह में तेज रफ्तार ट्रैलर ने टायर के फटने से अनियंत्रित होकर कार में भीषण टक्कर मार दी और कार के परखचे उङ गया। हालांकि कार सवार सभी व्यक्ति बाल-बाल बच गये l
दरअसल शुक्रवार की अलसुबह वाराणसी के शिवपुर से सहायक अध्यापिका समेत 4 लोग पीडीडीयू नगर के पास अमोघपुर आ रहे थे,तभी अचानक आ रही ट्रेलर का चक्का फट जाने से गाङी अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई,जिससे कार अपने आगे वाली ट्रक में जा घुसी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया।
 घटना में कार में शिक्षिका समेत 3 लोग सवार थे, शिक्षिका और बच्चे को हल्की चोट आई जबकि ड्राइवर का पैर चेचिस में फंस गया ।प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद व कङी मशक्कत के बाद ड्राइवर को कार से कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने तक किसी प्रकार की हताहत की खबर नही मिली केवल कार के परखचे उङ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *