चन्दौली, जनपद की इलिया थाना पुलिस टीम द्वारा सोमवार को अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इलिया पर मु0अ0सं0 82/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस अपराध और अपराधियों एवं मादक पदार्थों के अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्यवाई कर रही है जिसके क्रम में थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा कस्बा इलिया टैम्पू स्टैण्ड के पास सूत्रो से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से माल्दह की तरफ से बिहार की तरफ अवैध शराब परिवहन की जा रही है।

 इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कस्बा इलिया की तरफ से संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा करने पर पीछे मुड़कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा तत्परता मोटरसाइकिल को अब्दुल्ला गैराज के पास समय 11:30 बजे हिरासत में लिया गया तथा मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 

मोटरसाइकिल से एक प्लास्टिक के बोरे में 40 शीशी अग्रेजी शराब (ROYAL STAG) व 24 बीयर की केन कुल 27.00 लीटर शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ललित कुमार मौर्य पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शीवो थाना भभुआ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 25 वर्ष के रुप में हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त ललित कुमार मौर्य पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शीवो थाना भभुआ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 25 वर्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे सहयोगी का नाम अखिलेश यादव निवासी भभुआ, गवई मोहल्ला पूरब पोखरे, बिहार का निवासी है। हम दोनो लोग मिलकर उ0प्र0 से अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार में ले जाकर मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *