जम्मू और कश्मीर। LOC के उरी सेक्टर में एलओसी के पास सोनी गांव में सेना के जवानों को मुस्लिम महिलाओं ने सेना के जवानों को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं ने इन जवानों को अपना भाई कहा है। सीमाओं की रक्षा के लिए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया। सेना के जवानों को रक्षा बंधन पर उनकी कलाई में राखी बांधी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
भारत में रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। रक्षाबंधन पर बहने अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसी दौरान जम्मू कश्मीर में एक विशेष पहल देखने को मिली। जहां सेना के जवानों को मुस्लिम महिलाओं ने राखी बांधी है।
कहते हैं राखी बांधने के बदले भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। एक स्थानीय महिला सीरत ने कहा कि हम सभी बहनों ने सीमा पार से हमारी रक्षा करने के लिए इन जवान भाईयों को राखी बांधी है। हम अपनी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं जो हमारी रक्षा करती है।
आज श्रावण मास का समापन रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के साथ हुआ। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए खास है और दोनों साल भर इसका इंतजार करते हैं। यह एक खास दिन होता है जब बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुखी जीवन की कामना करती है।