एक साथ आठ वारंटियों को हुआ जेल

90775b1fe57d
वन की जमीन पर जमाए हैं कब्जा, नोटिस के बाद भी नहीं हटाए संपत्ति 

चन्दौली, जिले के थाना चकिया पुलिस ने एक साथ आठ वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. सभी आरोपी वन की जमीन पर कब्जा किए हैं. वन अधिकारी द्वारा कई नोटिस देने के बावजूद भी वन की जमीन से अपनी संपत्ति को नहीं हटाए और कब्जा बनाए हुए हैं.

मा.न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में बिहारी पुत्र जोखन, सुराहू पुत्र रामनाथ, हीरा पुत्र बैजू , दुखन्तू पुत्र परदेशी, बडा बाढू पुत्र लखन, रामगति पुत्र सुमेर, चौथी पुत्र नंगू व टेंगर पुत्र धुने निवासीगण भीषमपुर को सोमवार कोउनके घर से गिरफ्तारी की गई है 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 प्रवीण सिंह, उ0नि0 विनोद पाण्डेय, उ0नि0 अवधेश यादव, का0 अनिल कुमार सिंह, हो.गा. राजाराम थाना चकिया जनपद चन्दौली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें