कंदवा थाना प्रभारी की सक्रियता से शराबीयों पर लगी लगाम

नियंत्रण

 रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

 कंदवा,
थाना क्षेत्र की शराब की दुकान का एक वीडियो वायरल होते ही वहां की थाना प्रभारी श्यामा तिवारी जरूरत से अधिक एक्टिव हो गयीं और तत्काल ठेके पर कार्रवाई करते हुए वहां शराब पीने वाले और सार्वजनिक रूप से हंगामा करने वाले कई लोगों को उठाकर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है l

 उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित शराब के ठेके पर अक्सर बेवजह शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है और बताया जाता है कि शराब के ठेके पर निर्धारित समय से पहले और बाद भी शराब बिका करती है। इसी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की और शराब की दुकान पर शराब पीने वालों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्यवाही से शराब पीकर हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिले की कंदवा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनको विशेष अभियान के क्रम में 14 नवंबर को  कन्दवा शराब ठेके के पास से पकड़ा गया है।
 गिरफ्तार किए गए लोग ये है?
 सूरज कुमार खरवार पुत्र राधेश्याम खरवार निवासी ग्राम खुरहट थाना कन्दवा जनपद वह चन्दौली व विरेन्द्र कुमार यादव पुत्र अम्बिका सिंह यादव निवासी ग्राम मेदनीपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर।
ग्रामीणों नें बताया  कि जब से नया थाना प्रभारी कार्यभार ग्रहण किया है तब से क्षेत्र की अनेको समस्याओ पर नियंत्रण हुआ है और तब से क्षेत्र मे काफी शांति आयी आई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *