कांग्रेस को कमज़ोर करने के लिए निचले स्तर तक उतरी भाजपा :सरिता पटेल

6a79cc1ee4ec
चन्दौली,
पीडीडीयू नगर । कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवारु को पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल द्वारा शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का माल्यार्पण एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया गया। वहीं बैठक में पदाधिकारीयो को उनके कार्यक्षेत्र का प्रभार भी दिया गया। 

फोटो: काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय पर उपस्थित सुश्री सरिता पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन


बैठक में प्रदेश महासचिव व प्रभारी सुश्री सरिता पटेल ने कहा कि दिन पर दिन यह स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को कमज़ोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत निचले स्तर पर उतर आयी है। कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जब्त कर दिया गया है।

लोकतंत्र की हत्या करने के लिए कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिरायी जाती है, उसके बाद नेताओं की ख़रीद फ़रोख़्त की गई, जो नेता नहीं झुके उनके ऊपर जाँच एजेंसियों का अंकुश लगाया गया और अब ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पूरी तरह चौपट करने के लिए आयकर विभाग का उपयोग किया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता के लिए परीक्षा की घड़ी है। हम सबको मिलकर इस तानाशाही सरकार का न सिर्फ़ मुक़ाबला करना है बल्कि लोकसभा चुनाव में इसे हराकर देश में लोकतंत्र की स्थापना करनी है। निश्चित तौर पर हम इस परीक्षा में न सिर्फ़ सफल होंगे, बल्कि देश के हालात को बदलने में क़ामयाब होंगे।

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के न्याय के 5 स्तंभ एवं उनके तहत दी गई 25 गारंटियों को हम हर घर तक, हर जन तक पहुंचाएंगे। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रहार किया है। अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई, महंगाई एवं बेरोजगारी से आज हर वर्ग प्रताड़ित है। हमे विश्वास है कि इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है भाजपा। इलेक्टोरल बॉण्ड का महाघोटाला करने वाली भाजपा ने कांग्रेस के बैंक खाते सीज करके व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाकर साफ कर दिया है कि वह चुनाव जीतने के लिए सारे हथकंडे अपनाएगी। भाजपा की यह तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र के आधार चुनावों का गला घोंटकर चीन व रूस जैसी व्यवस्था बनाने पर उतारू है।

इस दौरान आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता,नेहाल अख्तर,डा•सुल्तान,परमानंद पटेल, मुजाहिद अख्तर, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, कमरुल बारी,सतपाल सिंह, तारिक अब्बास, नन्दलाल गुप्ता,भीम सिंह,मृत्युंजय शर्मा, महेश मंडल, अनवर सादात, मो• नईम, राकेश चौधरी,कन्हैया केशरी, रामसेवक पटेल,फैयाज अंसारी, हंसराज शर्मा,दुर्गा जायसवाल, राकेश राज,धर्मवीर,प्रमोद मौर्य,राजकुमार गोंड, भगवान दास, अजीत गिरी,मुराहू राम,मोहन गुप्ता,शिवधार, मु•इरफान, नियाज,राजेन्द्र गुप्ता, राधेश्याम, गब्बर हाशमी, संजय पांडेय,इमरान, प्रमोद खरवार,परमानंद जायसवाल,हिमांशु गुप्ता,आदर्श गुप्ता,आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन शहर उपाध्यक्ष कमरुल बारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें