किसान दिवस के रूप में मना पूर्व पीएम का जन्मदिन

Uncategorized
जीवन परिचय पर प्रकाश व किसान हित में हुई चर्चा, 82 कृषक प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र से सम्मानित.

चंदौली,23 दिसंबर, सोमवार। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में मा० स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व मा० प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस/किसान मेला/रबी उत्पादकता गोष्ठी-2024 का भव्यता से आयोजन किया गया.



इस दौरान मा० विधायक सुशील सिंह एवं जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा प्रांगढ़ में लगे विभिन्न योजनाओं के सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर स्व० चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा श्री चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय एवं किसानों के हित में लिये गये निर्णय पर विस्तृत जानकारी एवं प्रकाश डाला गया.

वहीं मा. विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल ने पूर्व पीएम स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. कहा कि शासन स्तर से संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाए. किसान हित में सरकार कई योजनाएं चला रही है जिससे कृषक लाभान्वित हों. कहे कि देश के विकास में किसानों की अहम भूमिका होती है. कृषि जगत में संचालित योजनाओं से कृषकों को लाभान्वित कराया जाए.

जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है. कृषि तथा सम्बन्धित विभाग मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें. मा चरण सिंह की असली श्रद्घांजलि यही होगी. किसान एफपीओ बनाकर अपना उत्पादन सीधे विदेश भी भेज सकते है. जिला प्रशासन किसानों के उत्पाद की विक्री के निरंतर प्रयास मे रहता है.

कृषि विज्ञान विभाग की संचालित योजनाएं एवं रबी-2024 की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए समसामायिक चर्चा में उद्यानिक फसलों की खेती कर कृषकों को अतिरिक्त लाभ लेने हेतु प्रेरित किया एवं पराली प्रबंधन का उचित व्यवस्था कर मृदा को समृद्ध एवं रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों से मृदा में पड रहे विकार पर किसानों को समझाया गया.

क्षेत्रीय प्रबन्धक, इफको द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनों डी०ए०पी० से खेती करने की तकनीक की जानकारी दी गयी. कृषक बलदाऊ सिंह ने जनपद में सिंचाई व्यवस्था के बारे में अनुभव साझा किया. रतन सिंह ग्राम सिकटा ने जनपद में कृषि यंत्रों की लक्ष्य बढ़ाने एवं खाद व बीज की उपलब्धता की बात की. श्री मुन्ना सिंह ग्राम डेढ़गावा ने पराली प्रबंधन में सुखवीर एग्रो इण्डस्ट्री द्वारा किये गये कार्य की सराहना की एवं मांग की कि जनपद में ऐसे प्रोजेक्ट स्थापित किये जाये जिससे किसानों को अपनी पराली से आय मिल सके. वीरेन्द्र सिंह, ग्राम पचदेवरा ने रबी में सिंचाई के लिये सभी नहरें शीघ्र चालू करने की मांग की.

जनपद में प्रगतिशील कृषकों कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि से जनपद स्तर पर रवी 2023-24 में फसल गेहूँ में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, फसल-चना में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, विकास खण्ड स्तर पर फसल गेहूँ में 9 प्रथम में 1 प्रथम, खरीफ 2024-25 में फसल-धान में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, फसल अरहर में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, विकास खण्ड स्तर पर फसल- धान में 9 प्रथम, जैविक / प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य हेतु 1 प्रथम एवं 1 द्वितीय, जनपद स्तर पर 3 प्रथम एवं 3 द्वितीय विकास खण्ड स्तर पर 8 प्रथम मत्स्य पालन, उद्यान से 3 प्रथम एवं 3 द्वितीय विकास खण्ड स्तर 9 ग्राम तथा पशुपालन विभाग से 3 प्रथम एवं 3 द्वितीय व विकास खण्ड स्तर पर 9 प्रथम पुरस्कार, जनपद स्तर पर कुल 38 व विकास खण्ड स्तर पर कुल 44 पुरस्कार जनपद में अधिक उत्पादन करने वाले कृषकों को मा० विधायक सैयदराजा एवं मा० विधायक पंडित दीनदयाल नगर द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया.


अंत में जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्र, सिंचाई व अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं का गम्भीरता से निराकरण करने हेतु निर्देशित कर किसान सम्मान दिवस/किसान मेला/रबी उत्पादकता गोष्ठी के समापन की घोषणा की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *