किसान नेता नें राजकीय धान क्रय केंद्र भोजापुर पर धान खरीददारी का लिया जायजा

निरीक्षण
चन्दौली,
सकलडीहा l क्षेत्र के भोजापुर मे राजकीय धान क्रय केंद्र का भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ऊर्फ मनमन नें किसानो की धान की खरीददारी का बुधवार को जानकारी लिया l खरीददारी के दौरान शिवगढ़ के एक किसान की धान की खरीदारी मे 17% नमी मापी गयी l
उन्होंने बताया कि खरीदारी के दौरान सभी किसान संतुष्ट पाये गये l किसी भी किसान को अपना धान बेचने मे कोई समस्या नहीं पायी गयी l सरकार के मंशा पर अधिकारी/कर्मचारी खरा उतर रहे है l इस तरह से खरीददारी होती रहेगी तो किसानों को कोई आपत्ति नहीं होगी l

इस दौरान युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह, मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्टू पाल युवा जिलाध्यक्ष चन्दौली बिजयकान्त पासवान मौजूद रहे l 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *