केंद्रीय मंत्री ने किया हसन बाजार हॉल्ट का उद्घाटन, तीन जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

Uncategorized
रिपोर्ट! संदीप कुमार

चंदौली, डीडीयू मंडल l केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री (भारत सरकार) तथा आरा के सांसद आर.के. सिंह द्वारा आज दिनांक 08 मार्च 2024, शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव के शुभारंभ के साथ हसन बाजार हॉल्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री द्वारा  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हो रहे रेल विकास कार्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य हेतु रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया गया।



इस अवसर पर आरा-सासाराम रेलखंड में हसन बाजार हॉल्ट पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता सहित विभिन्न रेल अधिकारी व आम यात्री उपस्थित रहे।

विदित हो कि यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे द्वारा 03673/74 पटना-सासाराम-पटना मेमू स्पेशल, 03611/12 पटना-सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल तथा 03171/72 आरा-सासाराम-आरा मेमू स्पेशल के ठहराव के साथ हसन बाजार हॉल्ट पर रेल सेवा शुरू की जा रही है।

1. गाड़ी सं. 03673 पटना-सासाराम मेमू स्पेशल दिनांक 08.03.2024 से हसन बाजार हॉल्ट पर 14.36 बजे पहुंचकर 14.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 
2. गाड़ी सं. 03674 सासाराम-पटना मेमू स्पेशल दिनांक 08.03.2024 से हसन बाजार हॉल्ट पर 19.13 बजे पहुंचकर 19.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 

3. गाड़ी सं. 03612 सासाराम-पटना पैसेंजर स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हॉल्ट पर 07.47 बजे पहुंचकर 07.48 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 
4. गाड़ी सं. 03611 पटना-सासाराम पैसेंजर स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हॉल्ट पर 18.33 बजे पहुंचकर 18.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 

5. गाड़ी सं. 03671 आरा-सासाराम मेमू स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हॉल्ट पर 08.04 बजे पहुंचकर 08.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 
6. गाड़ी सं. 03672 सासाराम-आरा मेमू स्पेशल दिनांक 09.03.2024 से हसन बाजार हॉल्ट पर 11.26 बजे पहुंचकर 11.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 

हसन बाजार हॉल्ट पर इन ट्रेनों के ठहराव प्रारंभ हो जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को पटना और सासाराम की ओर यात्रा करने में काफी सुविधा होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *