बनेगा शहीद स्मारक स्थल,हिला हवाली बर्दास्त नही
चंदौली। जिले पर हर तीन महीने में भूतपूर्व सैनिकों के साथ होने वाली जिला बैठक में वेटरन्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय नारायण यादव ने नौकरी कर रहे जवानों,भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार में होने वाली समस्याओं को सभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के समक्ष रखा.
जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि जिले में प्रशासनिक स्तर पर कोई शहीद स्मारक स्थल नहीं है, एक शहीद स्मारक स्थल का निर्माण किया जाय, ईसीएचएस का निर्माण समयावधि में पूरा किया जाय, पूर्व सैनिकों की प्रदेश या केंद्र सरकार पुनः भर्तियों के शारीरिक दक्षता दौड़ में उम्र के हिसाब से समय सीमा निर्धारित किया जाय.
जबकि पूर्व सैनिकों को नए युवाओ के साथ दौड़ एवं अन्य शारीरिक परीक्षाओ में शामिल किया जाता है जो पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय है, पूर्व सैनिकों को पुलिस थानों में ससम्मान पेश आने की मांग की. साथ ही दो साल से जिले की गणतंत्र दिवस परेड में पूर्व सैनिकों को न शामिल किया जाना,पूर्व सैनिकों का अपमान है,
इस बार के परेड में पूर्व सैनिक जत्थे को परेड में शामिल किया जाय. वहीं जिला प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि जवानों और उनके परिवार को किसी प्रकार की समस्या को ,प्रशासन की हीला हवाली बर्दास्त नही की जाएगी. किसी भी अधिकारी के पास पूर्व सैनिक या कार्यरत सैनिक का परिवार जाता है तो ससम्मान उसको तवज्जो दिया जाय.
जल्द ही दिल्ली में बैठे पूर्व सैनिकों के समर्थन में वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर जिले में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. मीटिंग में जिला अध्यक्ष कैप्टन विजय नारायण यादव, प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी,प्रदेश सचिव राजेश्वर राजवंत,जिलाउपाध्यक्ष नसीम अहमद, राजेन्द्र, कोषाध्यक्ष बीपी यादव, महा सचिव प्रदीप कुमार, जिला सचिव भुनेश्वर सिंह,सूबेदार महेंद्र प्रताप यादव, सूबेदार इंद्रजीत, हवलदार प्रेम कुमार, हवलदार मोहन प्रसाद, सूबेदार महेंद्र नाथ यादव, सूबेदार दीपू चौबे, सूबेदार विवेकानंद दुबे, सूबेदार रामजी शर्मा, हवलदार अंजनी कुमार पाठक, सूबेदार गुलाब सिंह, हवलदार बलवंत सिंह यादव, हवलदार सारनाथ यादव, शमशेर गुप्ता, सूबेदार कांता प्रसाद, सूबेदार राजनरायन कुशवाहा, हवलदार विनोद कुमार, सूबेदार मेजर काशी नाथ, सूबेदार मेजर एन एन गोस्वामी,सूबेदार टी एन प्रसाद, हवलदार तुलसी प्रसाद साथ ही डिस्ट्रिक एक्स सर्विस मैन कमेटी डिवीजन चन्दौली के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, वाइस प्रेसिडेंट एन के सिंह और जनरल सेकेट्री एस एन गुप्ता ने भी अपने विचार रखे.
जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने सभी मांगो पर संजीदगी से अपने विचार रखते हुए कहा कि जल्द ही शहीद स्मारक स्थल की योजना तैयार की जाएगी और इस बार जिले के पूर्व सैनिकों को जिले के गणतंत्र परेड में शामिल किया जाएगा. निजी समस्याओ के निराकरण पर अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि मीटिंग के अलावा किसी सैनिक, अर्ध सैनिक बल के जवानों को कोई दिक्कत आती है तो कार्यालय में आकर कभी भी मिल सकता है. सभी सैनिक परिवार को नए साल की शुभ कामनाएं दी।