ऋण अदा न करने पर राइस मिलर की जमीन कुर्क

Uncategorized
21दिन बाद होगी नीलाम, पीसीएफ का बकाया है 40.98 लाख

चंदौली, सकलडीहा। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के राइस मिलर पर पीसीएफ का 40.98 लाख रुपए बकाया चुकता न होने की वजह से उसके नाम की विभिन्न आराजी की जमीन शुक्रवार को कुर्क कर ली गई. जो 21 दिनों के अंदर भुगतान नहीं होने पर नीलाम कर दी जायेगी.



उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के निर्देश पर लगातार बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के राधे कृष्ण राइस नाम के राइस मिलर कृपाशंकर सिंह पर 40 लाख 98 हजार 933 रूपये सहित अन्य बकाये को लेकर अमीन रामप्रसाद सिंह की ओर से आरसी जारी कर नोटिस चस्पा किया गया था.

 इसके बाद भी बकाया जमा नही करने पर वारंट जारी किया गया. इस दौरान मौके से मिलर गायब रहा. चल संपत्ति नहीं होने पर राइस मिलर की विभिन्न आराजी की वैधानिक अंश को क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर सरकार के पक्ष में कुर्क कर लिया गया.

तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदार राइस मिलर की ओर से 21 दिनों में बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर कुर्क जमीन को निलाम करा दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *