गरीबों का मुफ्त में इलाज, जांच, दवा, कंबल और मिठाइयां बांटकर मनाई गई मराछी बिंद की दसवीं पुण्यतिथि

Uncategorized
चंदौली, मुगलसराय।तिलक अस्पताल में गरीबों का मुफ्त में इलाज, जांच, दवा, कंबल और मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खरपत्तू बिंद की बहु स्व.मराछी बिंद की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। वही समाजसेवियों, संगठनों ,जनप्रतिनिधियों सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थानों को भी गरीबों का निःस्वार्थ भाव से मदद करने हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल एआईपीएफ नेता अजय राय ने कहा कि हर जगह एक ही कम्बल को देकर कई लोगों को कम्बल पकड़कर फोटो खिंचवाते हुए देखा गया है, परन्तु आज जो कम्बल वितरण हुआ हैं वह सबसे अलग हैं। न कोई भगदड़, न किसी की शिकायत और न हीं कोई चुनावी फायदा।
इस दौरान तिलक अस्पताल के सह प्रबंधक अरूण बिंद, बचाऊ बिंद, AIPF सदस्य गीता राय, पूर्व सभासद अर्चना, महेंद्र बिंद,शालीग्राम वियार, अधिवक्तागण, प्रबुद्धजनों सहित बसपा सपा के दिग्गजों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *