गांवों को हाईटेक बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : बीडीओ

गांव के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का दिया जा रहा लाभ
स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी जा रही जानकारी
चंदौली,सकलडीहा,विकास खण्ड के बसिला और कोड़रिया ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन हुआ। बीडीओ केके सिंह ने ग्रामीणो की समस्याओं को सुना। निस्तारित किया और शासन की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक व पंजीयन कराया।
शासन के निर्देश पर प्रदेश भर के ग्राम पंचायतो में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियो ने समस्याओं को सुना। इसके साथ ही स्टाल लगाकर शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी दिया। बीडीओ ने कहा कि गांवो को हाईटेक बनाने के लिए शासन गंभीर है। सड़क, चकरोड, नाली,आवास, शौचालय के साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाकर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है।
बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचे इसके लिए चौपाल का आयोजन किया गया है। ताकि अधिकारी आपके गांव में आकर समस्याओं से रूबरू हो। इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रिया मौर्या,शशीकांत प्रधान उमाशंकर, आशा सहित अन्य मौजूद रहे।



