ग्रामीणों को मिला घरौनी से मालिकाना हक, जाननें के लिए पढ़े पूरी खबर

Uncategorized
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
सकलडीहा l शासन के निर्देश पर गांव में रहने वाले ग्रामीणों को घरौनी देने का निर्देश हुआ है। इस क्रम में गुरूवार को खडे़हरा गांव में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने दर्जनों गांव के ग्रामीणों को उनके मालिकाना हक के अर्न्तगत घरौनी प्रमाण पत्र वितरण किया। इससे ग्रामीणों को गांव में राजस्व संबधी विवाद से छुटकारा मिलेगा।

फोटो: खडे़हरा गांव में ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरण करते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा 


लम्बे समय से गांवों मे राजस्व कर्मियों के माध्यम से घरौनी कार्य शुरू किया गया है। तहसील क्षेत्र में कुल 394 गांव है। प्रत्येक गांव में घरौनी प्रमाण पत्र वितरण करने की पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने खड़ेहरा गांव में पांच दर्जन ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र प्रधान दिनबंधु राजभर के नेतृत्व में वितरण किया।
शुक्रवार को जलालपुर गांव में घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि घरौनी प्रमाण पत्र होने से गांव में राजस्व संबधी विवाद में कमी आयेगी । इसके साथ ही भू स्वामी घरौनी प्रमाण पत्र के माध्यम से बैंकों से हर संभव सहयोग प्राप्त कर सकते है।
 इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनबंधु राजभर, पूर्व प्रधान बाबूलाल गोंड,चन्द्रभान सिंह,गोपाल राजभर,रामअधार विश्वकर्मा, पन्ना लाल राजभर,सुर्दशन, रामनरेश,हंशलाल सहित लेखपाल विनय कुमार सिंह,धर्मेद्र मौर्या आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *