चंदौली एसपी ने दस अपराधियो को किया जिला बदर

324b50307d38
06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से किया गया निष्कासित

चन्दौली:-जिला अधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा संयुक्त कार्यवाई में शनिवार को दस आदतन अपराधियो के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाई की गई है.इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं.बावजूद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है. जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है.



चन्दौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 10 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं. जिसमें अवैध हथियार रखने के जूर्म में अमूल पाण्डेय पुत्र केशव उर्फ बलिराम पाण्डेय निवासी ग्राम-हेतमपुर थाना धानापुर, मार-पीट करने के आरोप में संजय सोनकर पुत्र सोहन सोनकर निवासी सतपोखरी थाना मुगलसराय, हत्या,हत्या का प्रयास,अवैध हथियार रखने, गैंगेस्टर एक्ट के आरोप में सोनू सिंह उर्फ सतीश सिंह उर्फ विपिन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बभनिनांव थाना धीना,अवैध हथियार रखने के आरोप में रमेश बिंद उर्फ बाढू पुत्र मुसाफिर बिंद निवासी ग्राम कवई पहाडपुर थाना धानापुर,गोवध व पशु क्रुरता के जूर्म में पप्पू उर्फ संजय चौहान पुत्र रामसूरत चौहान निवासी ग्राम कर्माबंधा थाना नौगढ,मार-पीट करने  के जूर्म में रिंकु सिंह उर्फ चंद्रजीत सिंह पुत्र निवास सिंह निवासी ग्राम नोनार तुलसी आश्रम थाना सकलडीहा,गोवध, मार-पीट करने,अवैध हथियार रखने प्रदीप मौर्या पुत्र स्व0 शंभू मौर्या निवासी ग्राम फतेपुर कला थाना इलिया,हत्या,चोरी,गैगेस्टर एक्ट,अवैध हथियार रखने के जूर्म में प्रदीप सिंह उर्फ बऊ सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम खडान थाना धानापुर, गैगेस्टर एक्ट,धोखाधड़ी करना,चोरी करने के जूर्म में गोविंद राम पुत्र स्व मिश्री राम निवासी ग्राम खोर थाना सकलडीहा,व आबकारी अधिनियम, गैगेस्टर एक्ट, धोखाधड़ी करने के जूर्म में कलाधर सिंह उर्फ विजय बहादुर सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी ग्राम महुरा प्रकाशपुर थाना धीना जनपद चन्दौली को जिला बदर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *