केरला मॉडल पब्लिक स्कूल में पीटीएम मीटिंग आयोजन, मेधावी छात्र सम्मानित

219d33794ba6
बच्चों का सर्वांगीण विकास करना हमारी प्रथम प्राथमिकता-श्यामजी जायसवाल

रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन

गाज़ीपुर, सैदपुर 19 अक्टूबर, 2024। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर उनका सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है. हम बच्चों को इस तरह से तराश रहे हैं कि वे पढ़ लिखकर देश दुनिया में अपनी मेधा के झंडे गाड़े. यह बातें शनिवार को केरला मॉडल पब्लिक स्कूल औड़िहार में आयोजित पीटीएम मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि श्यामजी जायसवाल ने कहा.



श्री जायसवाल ने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य धनार्जन करना नहीं है. कम फ़ीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर हम अपने विद्यार्थियों को समय की मांग के अनुरूप तैयार करते हैं, जिससे आगे चलकर वे वैश्विक स्तर पर अपने को कमतर न समझें. उन्होनें आगे बताया कि हम समय- समय पर अभिभावकों से फ़ीडबैक लेने और प्रतिभाशाली बच्चों की हौसला आफजाई के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक श्याम जी जायसवाल और शिक्षकगणों द्वारा कक्षा 8 में यमकेश्वर श्रीवास्तव प्रथम, आराध्या कुमारी कक्षा 6 प्रथम, हनी जायसवाल कक्षा 7 प्रथम स्थान को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया.

 विद्यालय के बड़े बाबू प्रवीण ने कहा कि अभिभावकों की संतुष्टि ही हमारी सफलता है. जब अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति से खुश रहते हैं, तो हमारा और हमारे शिक्षकगणों का मनोबल बढ़ता है.

इस अवसर पर आशीष जायसवाल, हरिकेश यादव, संजय यादव, दिनमणी श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव,आरती, मुस्कान,अनन्या,पार्वती कन्नौजिया आदि  शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed