अपराधियों पर पैनी नजर, लगातार होगा चेकिंग
चन्दौली– जनपद की पुलिस ने मंगलवार को समस्त थाना क्षेत्रों के विभिन्न प्वाइंटो पर अस्थाई बैरियर लगाकर संदिग्ध अपराधियों की चेकिंग किया. वहीं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पैनी नजर बिछाये रखा.
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने समस्त थाना क्षेत्रों में अस्थाई बैरियर लगाकर स्थान बदल- बदल कर विभिन्न प्वाइंटो पर संदिग्धों व अपराधियों की चेकिंग किया
इस बाबत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने एवं संदिग्धों अपराधियों की चेकिंग हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है. यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा.