7.725 किग्रा गांजा किया बरामद,
चंदौली, जनपद की थाना धीना पुलिस ने कपसिया मार्ग धीना यात्री प्रतीक्षालय से एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. वहीं उसके कब्जे से 7.725 किग्रा गांजा बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कुशलता बनाये रखने व मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान जारी रखा है. इसी क्रम में रविवार को थाना धीना की पुलिस टीम ने कपसिया मार्ग धीना यात्री प्रतीक्षालय से बृजेश कुमार सिंह पुत्र मुन्ना सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी छोटकी कोठिया पोस्ट उपाध्यायपुर ,थाना व जिला बक्सर बिहार को 7.725 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 87/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0 रमेश यादव, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, का0 अनुराग सिंह, हे0का0 चन्दन कुमार गिरि, का0 अंकित वर्मा, म0का0 रानी सिंह का0 शंकर कुमार थाना धीना जनपद चंदौली शामिल रहे।