चंदौली पुलिस ने एनबीडब्लू में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

4ead16f56064
चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के मझवार खास गांव के नागेन्द्र पाण्डेय पुत्र भोभल पाण्डेय उर्फ परमहंस पाण्डेय को मु0अ0सं0 10/14 धारा 147/323/325/341/504 भादवि व 3(1)x sc.st act मे जारी एनबीडब्लू के आधार पर रविवार को पूर्वान्ह 7:10 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की गई।

फोटो: सदर कोतवाली पर पुलिस टीम के साथ नागेन्द्र पाण्डेय 


प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू के आधार पर गिरफ्तारी कर हिरासत में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 सूरज सिंह व का0 राजकुमार सरोज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed