चंदौली पुलिस ने दो गो तस्करों को भेजा जेल

Uncategorized
बध हेतु जा रही छःमवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त 

चंदौली। जनपद के थाना चकरघट्टा की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में छः मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पूर्वक लादकर बध हेतु बबुरी के तरफ ले जाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बकुलघट्टा तिराहा के पास से पिकअप को घेर लिया और मवेशियों को बरामद कर लिया.वहीं गो तस्करी में लिप्त दो तस्करों को जेल भेज दिया. वहीं मवेशियों से लदी पिक अप सीज कर दिया गया है.


फोटो : मवेशियों से लदी बरामद पिकअप 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार अभियान चला रही है। जिसके क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चकरघट्टा की पुलिस द्वारा बकुलघट्टा तिराहा से छः मवेशियों की बरामदगी और गिरफ्तारी की गई है.

साथ ही गो तस्करी में लिप्त दो तस्करों अशोक कुमार पुत्र स्व0 मुराहू निवासी ग्रा0 बलिया थाना चकिया व कैश मोहम्मद उर्फ मोनू पुत्र छोटू नि0ग्राम डबरी कला थाना बबुरी को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव ने बताया कि तस्करों के कब्जे से छः मवेशियों (04 राशि भैस ,01 राशि पडिया ,01 राशि पडवा जिन्दा) को मुक्त करा लिया गया है. साथ ही मवेशियों से लदी पिक अप संख्या UP67 BT 1376 को सीज करते हुए गो तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजमणि यादव, का0 प्रमोद कुमार, हो0गा0 प्रमोद कुमार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *