चंदौली पुलिस ने 2230 वाहनों का किया चालान, वसूलेगा 34.96 लाख जुर्माना

d48301c735ac
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जारी है वाहन चेकिंग अभियान 

चंदौली : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में पुलिस विभाग की निरंतर चेकिंग अभियान चला रहा है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 2230 वाहनों का चालान किया गया. वहीं चालान किए गए वाहनों से 34.96 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया जायेगा. 


फोटो : वाहन चेकिंग करते हुए जनपदीय पुलिस टीम 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है शुक्रवार को भी यातायात टीम ने अभियान चलाकर बिना साइलेंसर, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीट बेल्ट, तीन सवारी नाबालिग के वाहन चलाने व मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों का चालान किया. साथ ही जुर्माना भी वसूल किया. वहीं प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरुक भी किया.

इस दौरान यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है. इसलिए नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए. निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठाना चाहिए. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करना चाहिए व अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देना चाहिए. वाहनों को ओवर लोड व तेज गति से नहीं चलाना चाहिए. इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि यातायात नियमों के उलंघन में शुक्रवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 2230 वाहनों का चालान किया गया है जिनसे कुल 34.96 रूपये वशूल किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें