चन्दौली। जनपदीय पुलिस नागरिको मे सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु शुक्रवार की रात्रि में संदिग्ध स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, कस्बे में रात्रि गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिले मे कानून व्यवस्था एवं शांति की दृष्टि से अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सन्दिग्ध स्थानो पर लगातार चेकिंग व सर्च अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
इस दौरान संदिग्ध स्थानों पर रात्रि गस्त के माध्यम से संदिग्धों पर नजर रखने हेतु सार्वजनिक स्थलों के अलावा होटल, रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस में भी चेकिंग किया। वहीं बिना नंबर वाले वाहनों की भी चेकिंग किया ताकि किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि उत्पन्न न हों।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपदीय पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन संदिग्ध स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, कस्बे में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के गश्त का उद्देश्य नागरिको मे सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना है व वाहनों की चैकिंग, संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ उनकी पहचान भी करना है।