सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
पात्र व्यक्तियों को दिया गया योजना का लाभ
चंदौली,सकलडीहा। विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवनपुर और पटपरा में शुक्रवार को मेगा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि रविन्द्र चतुर्वेदी उपायुक्त मनरेगा द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l चौपाल में उपस्थित विभागीय अधिकारियो द्वारा अपने विभाग के संचालित योजनाओ के बारे में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गईं l
डीसी मनरेगा ने कहा कि सरकार गांवो के विकास के लिए कटिबद्ध है। जिसके क्रम में गांव गांव चौपाल लगाकर जनकल्याण कारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। आज गांव की हर समस्या को सुना गया है और उनका समाधान गांव में ही किया गया है।
वहीं बीडीओ के के सिंह ने कहा कि प्रशासन चला गांव की ओर के मंशानुरूप अधिकारी स्वयं गावों में चलकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना जा रहा हैं और उनकी समाधान के सारे प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बाबत सभी विभाग के अधिकारीयों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना है और उसका निवारण किया है। वहीं गांव के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिया गया है।
इस एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, सी डी पी ओ विमलेश पाल, सप्लाई इंस्पेक्टर विक्रांत श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रजनी कांत राय, जे ई एम आई चन्द्र शेखर सिंह, ए डी ओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा, अरविन्द गौतम, शशिकान्त, महेन्द्र यादव, संदीप गौतम, बंशराज सिंह प्रबंधक, सहित विभागीय अधिकारी, ग्रामवासी उपस्थित रहे l