चोरी की तीन मोबाइल बरामद एक गिरफ्तार

Uncategorized
रिपोर्ट ! विजय कुमार गुप्ता
चंदौली,
पीडीडीयू नगर l अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एसके सिंह,पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज अष्टभुजा प्रसाद सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण अपराधियों की गिरफ्तारी वह बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है l
 जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में सुरेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के निर्देशन में जीआरपी टीम द्वारा प्लेटफार्म संख्या 3/4 के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किया।
 पकड़ा गया अभियुक्त संजय कुमार सिंह जिला गाजीपुर निवासी बताया जाता है जो ट्रेनों व स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी करता था।जिसपर पुलिस संबंधीत धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *