ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण सहित नगदी पर चोरों नें फेरा हाथ

चंदौली,
सकलडीहा l थाना क्षेत्र के ग्राम महेशुआँ नई बाजार निवासी संतोष कुमार सेठ पुत्र राधेश्याम सेठ कि नईबाजार स्थित सोने चाँदी की दुकान में विती रात अज्ञात चोरों दिवाल तोडकर दुकान में रखे सभी आभूषण (सोने-चादी) नगदी उसमे लगे CCTV (DVR) और मरम्मत के लिए रखा सामान चोरी कर ले गये l चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्रवासी दहशत में है l व्यापारियों नें चोरों की नकेल कसने व चोरी की घटना का खुलासा करने मांग की है l वहीं पुलिस अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाही में जुट गयी है l

भुक्तभोगी के मुताबिक आधी रात में चोर दुकान की बगल से दीवार में नकब लगाकर घुस गए। और दुकान में रखी तिजोरी को कटर मशीन से काटकर उसमें रखे पांच किलो चाँदी,100 ग्राम सोना,60 हजार नगदी व ग्राहकों का साफ-सफाई के लिए रखे पायल सहित अन्य आभूषण लेकर भाग गए। सुबह जब दुकान पर पहुचा तो वहां का दृश्य देखकर हतप्रभ हो गया। तत्काल इसकी सूचना 112 पर देते हुए नई बाजार पुलिस चौकी पर दिया। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही व्यापारियों की भीड़ जुट गई। लोगो का कहना था कि दुकान से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद भी चोर नहीं डरे और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया l ऐसे में लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करते देखे गये l

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्री रघुराज नें बताया कि थाना सकलडीहा पर भुक्तभोगी की तहरीर के अनुसार अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और थानास्तर पर टीम गठित कर उसके सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है।


डेढ़ माह पूर्व चतुर्भुजपुर में चोरों ने लाखों का उड़ाया था आभूषण

वहीं व्यापारियों का आरोप है कि अगर चौकी पुलिस सिर्फ होमगार्ड के भरोशे रात्रि गश्त की कोरमपूर्ति करती है। पुलिस रात्रि में गश्त करती तो चोरी की घटना नहीं हुई होती। बीते 16 नवम्बर को बरठी गांव निवासी रामेश्वर सेठ की चतुर्भजपुर बाजार में रामज्वेलर्स आभूषण से चोरों ने छत की निचली वाली दीवाल को काटकर दुकान में घुस कर आलमारी में रखा 15 हजार नकदी, 3 किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के आभूषण भी चुराया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन महीनों बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका था। चोरी की लगातार घटना से दुकानदारों में दहशत का मौहाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें