डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Uncategorized
माली हालात खराब होने के कारण मजदूरी करके  परिवार का करता था भरण पोषण

चन्दौली,अलीनगर।क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार 52 वर्षीय दुलारे पासवान मजदूर की मौत हो गई। वहीं मौका देख चालक डंपर सहित भाग निकला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


फोटो: अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर घटना के बाद जुटी पुलिस प्रशासन और राहगीर 


मिली जानकारी अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी दुलारे पासवान बिगत दिनों की भांति सोमवार को भी मुगलसराय रेलवे के ठेकेदारी में मजदूरी करने साइकिल से जा रहे थे। जैसे ही सरेसर गांव के समीप पहुंचे की पीछे से डंपर की चपेट में आने से इनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। 

वहीं इसकी जानकारी होते ही थाने पहुंची पत्नी श्यामपति देवी पुत्र अरविंद, रणजीत व राहुल साहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।माली हालात खराब होने के कारण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे दुलारे पासवान 

अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर इंडियन ऑयल बरौनी कानपुर पाइपलाइन कार्यालय के गेट के समीप सड़क पर मोड होने के साथ-साथ पटरी विहीन सड़क के दोनों तरफ बबुल की झाड़ियां उग जाने के कारण यहां आए दिन छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है। यहां तक की इसकी वजह से लोगों को अपने जान तक गंवानी पड़ रही है। 

वाहनों के आवागमन करते समय सड़क के किनारे झाड़ियों के साथ-साथ पटरी नहीं होने के कारण राहगीर मौत के गाल में समा जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *