चंदौली। जनपद के सकलडीहा कस्बा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों हेतु सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्राचार्य विकायल भारती द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्राचार्य द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण के आगामी तीन दिवसों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा एवं अन्य मुद्दों पर सत्र का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्री लाल जी यादव, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रोशन कुमार सिंह, संदर्भ दाता श्री देवेंद्र कुमार, बृजेश कुमार ,डा० स्वाति राय, डॉ जितेन्द्र सिंह, डॉ मंजु कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।