डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण प्रारंभ

Uncategorized

 270 विज्ञान शिक्षक होंगे प्रशिक्षित, परिषदीय स्कूल के बच्चों को कराएंगे डिजिटल पढ़ाई 


चंदौली, सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा पर डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित पाठ्यक्रम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार से प्रारंभ हो गया है जो 28 दिसंबर तक चलेगा.इस दौरान 270 विज्ञान शिक्षक  प्रशिक्षित होंगे.जो परिषदीय स्कूल के बच्चों को  डिजिटल पढ़ाई कराएंगे.

डायट प्राचार्य ने बताया बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में संचालित कक्षा 6 से 8 के बच्चों को नए शैक्षिक सत्र 2024-25 से डिजिटल लिटरेसी, कोडिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की शिक्षा दी जाएगी. जनपद चन्दौली के सभी ब्लॉक से 270 विज्ञान शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण दिनाँक 23 से 28 दिसम्बर 2024 तक डायट चन्दौली द्वारा कराया जाना है.

प्राचार्य ने बताया कि आज डिजिटल दौर में हम सभी तकनीकी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और इस प्रशिक्षण को पूरी तनमयता और मनोयोग से प्राप्त कर अपने शिक्षण में इस ज्ञान का प्रयोग करें.
प्रशिक्षण प्रभारी बिजेंद्र भारती ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण को आप सभी सीखने के उद्देश्य से पूरे समय प्रशिक्षण हाल में बने रहे ताकि बहुत सी बारिकियों को आप समझ सके और उसका उपयोग अपने विद्यालय में कर सके.

 नामित सन्दर्भ दाता प्रदीप कुमार, रामायन यादव, सुनील कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार, अभिषेक सिंह, हिमांशु कुमार, इंदु श्रीवास्तव व वारीज कपूर द्वारा कक्षा -6,7 व 8 में नये पाठ्यक्रम में सत्र की शुरुआत एक गतिविधि आओ जान एक दूसरे को पहचान से किया गया. द्वितीय सत्र में कंप्यूटर का परिचय उसके भाग फोल्डर और सब फोल्डर का निर्माण तृतीय सत्र में एमएस वर्ड का परिचय एवं डॉक्यूमेंट सेव करना आदि प्रमुख क्षेत्र का आयोजन सन्दर्भ दाताओं द्वारा किया गया. इस दौरान डॉ० जितेन्द्र सिंह, डॉ स्वाति राय, जयंत यादव, प्रवीण कुमार राय इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *