तीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Uncategorized
150 लीटर लहन व उपकरण बरामद 

चंदौली, जनपद की थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा दो शराब तस्करों को 30 लीटर कच्ची शराब और 150 लीटर महुआ के लहन व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.


फोटो : थाना चकरघट्टा पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार शराब तस्कर प्यारे खरवार व शिवशरण कोल 

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाई की रही है. इसी क्रम में मंगलवार की देर रात थाना चकरघट्टा की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हनुमानपुर से प्यारे खरवार पुत्र कृपाल खरवार उम्र 44 वर्ष व शिवशरन कोल पुत्र स्व0 शंकर कोल उम्र 29 वर्ष निवासीगण हनुमानपुर को 30 लीटर कच्ची शराब और 150 लीटर शराब बनाने के लहन व उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस से पूछताछ मे दोनो अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह महुआ से कच्ची देशी शराब बनाकर उसे ऊचे दामो मे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है. इसके आधार पर थाना हाजा पर लाकर मु0अ0सं0 67/2024 धारा 60 / 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर बुधवार को मा0न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *