तूं पोस्टर लगवाते रहो सुर्ख़ियों में आने के लिए मेरे तो संस्कार ही अखबार बने हुए हैं- पिंटू पाल

Uncategorized
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और जनता जनार्दन को भांट भड़ेरियों की तरह तेवर दिखाने वाले ड्रामेबाजों से सतर्क रहने की सलाह दिया।

चंदौली, सकलडीहा। सेक्टर नंबर 1 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व किसान नेता पिंटू पाल ने समस्त सेक्टर वासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां दी। साथ ही जनता जनार्दन को भांट भड़ेरियों की तरह तेवर दिखाने वाले ड्रामेबाजों से सतर्क रहने की सलाह दिया।


फोटो: पिंटू पाल 

सतर्क किया कि दोहरे चरित्र वाले छुटभैए नेता चुनाव की सरगर्मी चढ़ते ही सावनी मेढक की तरह टर्र टराने लगते हैं। मानवीय मूल्यों के पर कतरने और समाज की अस्मिता पर इनके कथित प्रभाव से कोई अछूता नहीं है। राजनीति की जटिलताओं और नेतृत्व की गुणवत्ता सार्वजनिक बहस को दर्शाती है। इसीलिए यह चरितार्थ हो रहा है कि तू पोस्टर लगवाते रहो सुर्ख़ियों में आने के लिए, मेरे तो संस्कार ही अखबार बने हुए है। 

चेताया कि उत्कृष्ट संस्कार और अच्छे व्यक्तित्व की पहचान करने का प्रतिक्षण है। घड़ियाली आसूं बहाने वाले बहुतेरे आयेंगे। दावे और वादे भी बहुत करेंगे। नेता नहीं बेटा चुनें, जो आप के सुख दुख में सदैव समर्पण रहे। अधिकार से नहीं अपनेपन से जुड़े।अन्यथा आपकी अगवानी का जिम्मा सार्वजनिक रूप से फेल के हाथों चला जाएगा और व्यापक रूप से सभी स्रोतों का हनन और पतन होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *