दाह संस्कार के लिए जा रही शव को पुलिस ने रास्ते मे रोका,कब्जे मे लेकर भेजा मोर्चरी हाउस

1f34fd03d3fc
चन्दौली l स्थानीय कस्बा स्थित पुरानी बाजार के वार्ड नंबर 12 गांधीनगर की एक विवाहिता शारदा पत्नी संजय अग्रहरि उम्र 30वर्ष की गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई lपरिजनों ने आनन फ़ानन में मृतका के शव को लेकर बलुआ स्थित घाट के लिए रवाना हो गए l परंतु पुलिस को विवाहित से सूचना मिली कि विवाहिता के घर वाले हमें कोई सुचना दिए बिना बलूँवा घाट के लिए रवाना हो गए हैं l



 जैसे है पुलिस को सुचना मिली सदर कोतवाल गगन राज सिंह के नेतृत्व में मय फ़ोर्स मृतका का शव बसारिकपुर गाँव के पास से अपने कब्ज़े में लें लिया और अंत्य परीक्षण के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया l विवाहिता पक्ष के लोगों का आरोप हैं की क्या कारण था की विवाहिता के परिजनों को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार करने जा रहें थे l

 इस बात को ध्यान रखते हुए पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया l मौत के कारण की पुष्टि पोस्ट मार्टम के बाद मालूम चलेगा l इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने कहा की घटना की विवेचना की जा रही हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *