दिल्ली में मैन पावर ऑफिस का राकेश रौशन ने फीता काटकर किया उदघाटन

उद्घाटन दिल्ली समाचार
नई दिल्ली के अति महत्वपूर्ण कनॉट प्लेस क्षेत्र में खुली ऑफिस।
नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के हृदय स्थल कनॉट प्लेस क्षेत्र में शुक्रवार को वर्ल्ड स्टार मैन पावर रिक्रूटमेंट सर्विसेज और हायर गो प्रा. लि. की कॉर्पोरेट व शाखा का शुभ उदघाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोल मॉडल अवॉर्ड से सम्मानित राकेश यादव रौशन ने फीता काटकर किया।

   ऑफिस के निदेशक द्वय संतोष कुमार और  विक्की शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त है। इस ऑफिस के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में युवाओं को रोजगार दिलाने में सहयोग किया जाएगा।  युवा इस ऑफिस का सदुपयोग अपना कैरियर बनाने में कर सकते हैं।
  संतोष कुमार ने आगे बताया कि दिल्ली की यह उनकी ब्रांच ऑफिस है, जबकि उनकी हेड ऑफिस पहले से ही मुंबई में सेवारत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *