नहरों माइनरो की सफाई में कोरमपूर्ति,, बडे़ पैमाने पर घालमेल

सिंचाई विभाग व ठेकेदार द्वारा सरकारी धन का बंदर बांट
चंदौली,सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के नहरों और माइनरों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर सरकारी धन का बड़े पैमाने पर बंदर बांट किया गया है. जिसकी जॉच हो तो एक बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा हो जायेगा. यह बात भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष वाराणसी जीतेंद्र प्रताप तिवारी और मंडल कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कही.
उन्होंने कहा कि मूसाखांड डिवीजन की भुपौली पम्प कैनाल से निकली नहर से महुरा गांव के पास से निकली जिगना माइनर, प्रहलादपुर माइनर का निरीक्षण किया गया तो काफी समय से जलकुंभी, झाड़ झंखाड, करेंम से पटी हुई पाई गई है.जिससे टेल के किसानो को सिंचाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ दिया गया है और सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार कागज पर पूरा सफाई दिखाकर पैसा निकाल कर बड़े पैमाने पर बंदर बांट कर लिया गया है. वही बलुआ माइनर, मनिहरी माइनर, रामरूप दासपुर माइनर इत्यादि माइनरों की भी यही दशा है.किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्यवाई करने की मांग उठाई है.
किसानो ने कहा कि अगर इसकी सही ढंग से जांच किया जाय तो बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है।



