भीम आर्मी एवं आसपा नेताओं को किया सम्मानित , नेताओं ने ग्रामीणों को मिष्ठान खिलाकर खुशियां बांटा, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कत्तई बर्दाश्त नहीं – रामचंद्र 

चंदौली, नौगढ़। क्षेत्र के पड़रिया का प्राथमिक विद्यालय खुलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर रही, गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी नेताओं को सम्मानित किया, नेताओं ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटा.

फोटो 1: पड़रिया प्राथमिक विद्यालय पर रामचंद्र राम को माला पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचन्द्र राम ने कहा कि आंदोलन सत्ता पर नैतिक दबाव बनाने का एक अनूठा, शांतिपूर्ण और प्रभावशाली तरीका है. यह विरोध का एक ऐसा रूप है, जो हिंसा से दूर रहते हुए भी अपनी ताकत और गंभीरता के कारण सरकारों की नीतियों को प्रभावित करता रहा है. इससे प्रभावशाली और नैतिक दबाव बनता है. जो सबसे शांत, परंतु अत्यंत प्रभावशाली है. यह न तो शोर करता है, न हिंसा करता है, न ही किसी प्रकार का उथल-पुथल फैलाता है, फिर भी यह अत्यंत गहन संदेश देता है. यह केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं होता, बल्कि उन सभी की ओर से एक पुकार होती है. जिसके आगे सरकार को भी घुटने टेकना पड़ता है. इन बच्चो के मूल अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, संस्कार और प्यार इनसे कदापि दूर करना अन्यायपूर्ण है. बच्चों की बुनियादी ज़रूरतों को दूर न किया जाए. अगर कोई इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा तो भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

फोटो 2: पड़रिया प्राथमिक विद्यालय खुलने के बाद कतार बद्ध खड़े बच्चे 

विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला सचिव (ASP) श्याम सुन्दर व प्रमुख समाज सेवी अनिल यदुवंशी ने अभिभावकगणों को बच्चो को प्रतिदिन ससमय विद्यालय भेजने तथा शिक्षक व विद्यार्थी के गतिविधि पर ध्यान देंने के लिए प्रेरित किया. शिक्षा ही एक ऐसी चाभी है जो सभी बंद दरवाजों के ताले खोल सकती हैं. दो रोटी कम खा लेना मगर बच्चों को जरूर पढ़ाना. बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं. इन्हीं बच्चों मे से कोई पीएम, सीएम, एसपी, डीएम, इंजीनियर, डॉक्टर और जज बनेंगा जो देश का निर्माण करेगा. 

फोटो 3: रामचंद्र राम ग्रामीणों को मिष्ठान खिलाते हुए 

ज्ञातव्य हो कि चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील में प्राथमिक विद्यालय पड़रिया को विगत दिनों शासन के आदेशानुसार कंपोजिट विद्यालय धनकुवारी में मर्ज किया गया था, जहाँ बच्चों को पहुंचने में 2 से 3 किलो मीटर का आना जाना पड़ता था ,तमाम जंगली जानवरों व दुर्गम रास्ता की वजह से अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था. इसको ध्यान में रखकर ग्रामवासी दर -दर की गुहार लगाई परन्तु शासन सत्ता में बैठे हुए प्रतिनिधियों ने एक भी नही सूनी. वही लोगों ने भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी को पत्र लिखा व कहा कि हम सबका सुनने वाला कोई नहीं है वगैर भीम आर्मी के. तत्पश्चात 11 अगस्त 2025 से भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने जिला कार्यकरिणी के निर्देश पर धरना प्रदर्शन करके विद्यालय विलय (मर्ज ) के विरोध में माँग करने लगे, तथा 18 अगस्त 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को घेरा व माँग उठाई, परतु कोई सुनवाई नहीं हुई. यह धरना प्रदर्शन लगातार 31 अगस्त 2025 तक चला. जिसका अनेक संगठनों ने साथ दिया. परन्तु भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी सहित अनेक संगठनों एवं समाजसेवियों के जनान्दोलन के भावनाओं का सम्मान करते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षाधिकारी महोदय ने उ०प्र० शासन के विभिन्न निर्देशों का हवाला देते हुए दिनांक 03-09-2025 को एक आदेश जारी करते हुए प्राथमिक विद्यालय पड़रिया के विलय (मर्ज ) के आदेश को निरस्त कर दिया तथा विद्यालय के संचालन का आदेश दिया.
इसी प्रसन्नता में बच्चे एवं अभिभावको द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. गॉव के लोगे ने संघर्षरत रहे समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारियो का सम्मान व स्वागत किये. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भीम आर्मी के जिला संरक्षक रामचन्द्र राम ने सभी साथियो माताओं बहनो तथा बच्चों को माला पहनाकर मिष्ठान खिलाकर हौसला बढ़ाया. अंत में उपास्थित सभी लोगो ने बच्चों के भविष्य की उज्ज्वल कामनाएं की.
इस मौके पर जीरा देवी, धमेन्द्र, गणेश, पंकज कुमार, रामबहाल, दीपक, नगेश्वर, सुनीता, मालती, मुन्ना, अंगद, कान्ता यादव, रामलखन BDC , मुलायम, विनोद, बाल मुकुन्द, मनोज, कृष्णानन्द, छोटे लाल, सतेन्द्र आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *