सकलडीहा को प्रदेश में 25वां और जनपद में प्रथम रैंक मिला

व्यापारियों ने एसडीएम और तहसीलदार को किया सम्मानित, मुंह मीठा कराकर मोमेंटो भेंट किया
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के तहसील सकलडीहा को आईजीआरएस और जनसमस्याओं के निष्तारण में प्रदेश में 25वां और जनपद में प्रथम रैंक मिलने पर शुक्रवार को व्यापारियों ने एसडीएम और तहसीलदार को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया और मोमेंटो भेंट कर बधाई दिया और भविष्य में और बेहतर कुशलता लाने की कामना किया.
फोटो: एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को माला पहनाकर मोमेंटो भेंट करते व्यापारीगण
बता दें कि इन दिनों प्रदेश और देश में बाढ़ जैसी भयानक आपदा आने से नागरिकों का जीवन उथल पुथल हो गया है. सरकारी संस्थानों, जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रमुख समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए और बढ़ चढ़कर मदद किया. वहीं आईजीआरएस जैसी जन समस्याओं
के निस्तारण में सकलडीहा तहसील ने प्रदेश में 25वें और जनपद में प्रथम रैंक हासिल किया. इसी खुशी में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने एसडीएम कुंदन राज कपूर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराकर मोमेंटो भेंट दिया और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की कामना किया.
वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार ने मिली जिम्मेदारियों का बखूबी से निर्वहन किया है. उत्तर प्रदेश शासन ने इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए कुछ और बेहतर करने की उम्मीद से रैंक दिया है.
उन्होंने चौराहे पर लगी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को सुव्यवस्थित स्थान पर स्थापित करने सहित अन्य मुद्दे उठाया, जिसपर उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने जल्द ही सभी समस्याओं का हल सुव्यवस्थित ढंग से निकालने का आश्वासन दिया.
इस दौरान बरकत अली, वारिश अली, आजाद अली, संतोष, रत्नेश, विनोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, रमेश कुमार, सहराज अली, रामशीष राय, राजू सिंह, राजेश, हिमांशु वर्मा, उमेश चौरसिया, सहित सैंकड़ों व्यापारीगण मौजूद रहे।