पत्रकार से अभद्रता का मामला पकड़ा तूल, ज्ञापन देकर तीन दिन के अंदर कार्रवाई की किया मांग

स्वतंत्र मीडिया क्लब के तत्वाधान में मनबढ़ सिपाही आलोक सिंह के खिलाफ पत्रकारों का हुजूम विरोध दर्ज कराते हुए उनके कुकृत्य के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए, कार्रवाई की मांग पर अड़ा है।
बुधवार की दोपहर पत्रकारों का हुजूम लामबंद हो चंदौली एसपी डा अनिल कुमार से मिला। इस दौरान पीड़ित पत्रकार ने वास्तु स्तिथि से अवगत कराते हुए सिपाही आलोक सिंह के कुकृत्यों का भंडाफोड़ किया। बता दें कि इस मनबढ़ सिपाही द्वारा पूर्व में भी खाकी के रौब में कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
हालांकि पूरे वाक्ये को ध्यान पूर्वक सुनकर एसपी चंदौली ने तत्काल सीओ डीडीयू नगर को फोन पर आवश्यक निर्देश देते हुए तीन दिन के अंदर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि आप सभी आश्वस्त रहें जांचोपरांत उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान संसदवाणी के संवाददाता समेत अन्य पत्रकार बंधुओं ने एसपी को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग भी की।