छोटी छोटी बातों को लेकर हुए अनबन से रह रहे थे अलग
चंदौली, अलीनगर। महिला थाना व परामर्श केंद्र के अथक प्रयास से शुक्रवार को पांच बिछड़े दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए। बिछड़े दंपतियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर साथ में रहने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर अलीनगर महिला थाना व परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दंपतियों को मिलाने का सार्थक प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में आज पांच बिछड़े दंपतियों को पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों व गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति- पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये एक साथ रहने को राजी हुए।
महिला थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र में दोनो पक्षों को महिला थाने बुलाया गया और दोनो पक्षों के पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति- पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।