पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से ब्रती महिलाओं को हुई परेशानी

अपराध
चन्दौली,
सकलडीहा l पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण कस्बा के मुख्य मार्ग पर गंदा नाला के पानी से बच बचाकर महिलाओं को रविवार को घाट पर पहुंचना पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर जमकर भड़ास निकाला। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी डाला छठ का महापर्व पर्व पर सड़क पर बह रहे नाबदान के पानी से निजात नही दिलाया गया।
फोटो: सकलडीहा मुख्य मार्ग पर नाबदान के पानी के कारण व्रती महिलायें परेशानी से होकर जाते हुए
टिमिलपुर कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर पर नागेपुर, सकलडीहा, तेन्दुई, सिरोहुपुर, ईटवा सहित आसपास गांव की महिलायें छठ पूजा के लिये जाती है। डाला छठ महापर्व को लेकर बीते तीन दिनों महिलायें पूजा सामाग्री सहित फलों की खरीदारी के लिये कस्बा में आ रही है। मुख्य मार्ग पर लम्बे समय से बह रहे नाबदान के पानी को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत भी किया।
इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जिम्मेदार लोग अनजान बने हुए है। जिसे लेकर डाला छठ पूजा पर व्रती महिलाओं में काफी परेशानी से होकर गुजरना पड़ा। महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *