चन्दौली। लोक सभा चुनाव के सातवें व अन्तिम चरण के मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फुंडे ने चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए हर तरह से कमर कस ली है। जिले में शनिवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू होना है जिसको लेकर शुक्रवार को सुबह से ही चंदौली स्थित नवीन मंडी में पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी प्रपत्र और ईवीएम वितरित किया गया। वहीं पोलिंग पार्टियां ड्यूटी प्रमाण पत्र और अपना अपना ईवीएम मशीन पाकर जारी बूथो के लिए रवाना हो गए हैं।



फ़ोटो। नवीन मण्डी चन्दौली में  मतदान प्रपत्र प्राप्त करते मतदान कर्मी 


बता दें कि 76 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र चंदौली के लिए 01जून को मतदान होना है। कुल 18,43,196 मतदाता हैं जिनमें पुरुषों की संख्या 9,87,671 हैं महिलाओं की संख्या 8,55,475 और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 50 है। जो जनपद में 10प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।पूरे संसदीय क्षेत्र को 23जोन और 139सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही 1005 संवेदनशील मतदेय स्थल की वेब कास्टिंग कराई जाएगी । जिले में कुल 981मतदान केन्द्र और 1868 बूथ बनाए गए हैं। जिसके लिए 1868पोलिंग पार्टियां आज नवीन मंडी से रवाना की गईं हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर छाया के लिए टेंट के अलावा कुलर भी लगाया गया है।


 
चुनाव शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारियां जारी है। जिसके क्रम में आज मतदान कर्मियों को सेक्टर और जोनल मेजिस्ट्रेटो की सुपुर्दगी में सुरक्षा कर्मियों के साथ अपने अपने बूथों के लिए ईवीएम मशीन, वी वी पैड, आवश्य सामग्री और प्रपत्र प्रमाण देकर रवाना किया गया है।

 
जिसमें 76लोक सभा चंदौली निर्वाचन क्षेत्र से बसपा के सत्येन्द्र मौर्य, भाजपा के महेंद्र नाथ पाण्डेय और सपा के बीरेंद्र सिंह सहित कुल 10प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोके है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *