काम के समय नदारत रहे, पूछताछ पर प्रधानाचार्य से किया दुर्व्यवहार
चंदौली। सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने स्वयं से दुर्व्यवहार करने पर शुक्रवार की देर शाम दो परिचारकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. प्रधानाचार्य के इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है. जिसको लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों ने काफी नाराजगी जताया.
सकलडीहा इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये शनिवार को परीक्षा होना था. इसको लेकर शुक्रवार को विद्यालय की ओर से टेबल ब्रेंच सहित अन्य व्यवस्था के लिये प्रधानाचार्य की ओर से कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था.
परीक्षा को लेकर जोर शोर से तैयारी किया जा रहा था. इसी दौरान विद्यालय के दो कर्मचारी काम के समय नदारत हो गये. लेट से पहुंचने पर नशे में धुत परिचारकों ने प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार किया.
परिचारकों के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध प्रधानाचार्य ने दोनों परिचारकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय ने कहा कि अनुशासन हीनता बर्दास्त नहीं किया जायेगा. चाहे कर्मचारी हों या फिर शिक्षक हों.